11 मई 2013 - 19:30
पश्चिमी प्रांत हमाह के सात गांव आतंकवादियों से मुक्त

सीरिया की सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ ने राज्य के सात गांवों का कंट्रोल हासिल करने के बाद उन गांवों से आतंकवादियों का सफाया कर दिया है और इन गांवों में अल-नसरह आतंकवादी समूह के कई आतंकवादियों को मार दिया गया है

सीरियाई सेना ने पश्चिमी प्रांत हमाह के सात गांवों को आतंकवादियों से मुक्त कर दिया है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ ने राज्य के सात गांवों का कंट्रोल हासिल करने के बाद उन गांवों से आतंकवादियों का सफाया कर दिया है और इन गांवों में अल-नसरह आतंकवादी समूह के कई आतंकवादियों को मार दिया गया है सीरियाई सेना ने इसी तरह एक कार में स्थापित किए गए विस्फोटक सामग्री बरामद कर उसे नाकारा कर दिया है इस कार को दमिश्क के पास सीरियाई फौज की छावनी के निकट विस्फोट से नष्ट किया जाना था।दूसरी ओर सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों ने सीरिया के संकट को लेबनान तक फैलाने के मक़सद से सीरिया की ज़मीन से पांच रॉकेट लेबनान के इलाक़ों पर फायर किए हैं।